HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः पिछले साल से वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, सोमेश्वर में...

अल्मोड़ा न्यूजः पिछले साल से वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, सोमेश्वर में हंगामा करते एक पकड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
थाना कोतवाली अल्मोड़ा अंतर्गत बेस चैकी के प्रभारी सौरभ भारती ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राम कुमार पुत्र मीर सिंह पनवार नामक इस आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत अभियोग चल रहा है। यह आरोपी 86बी शाहपुर जाट, एंड्रयूजगंज, साउथ दिल्ली का निवासी है। यह आरोपी वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने लाजपतनगर दिल्ली से गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हंगामा काटते एक गिरफ्तारः थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के लोद में शराब के नशे में हंगामा काट रहे राजेंद्र सिंह पुत्र भगवत सिंह कार्की, निवासी लोद को गिरफ्तार कर लिया। डायल 112 पर पुलिस को उसके हंगामे की सूचना मिली। उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments