पिथौरागढ़: कैंटीन संचालक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

0

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
यहां एक कैंटीन संचालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
इस मामले पर कैंटीन संचालक ने थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि गत 18 दिसंबर की रात्रि टकाना चौराहे के पास लबु कोहली नामक व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। मारपीट करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी है। इस तहरीर के आधार पर एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 325, 504, 506 भा.द.वि. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक कोहली उर्फ लबु कोहली, निवासी टकाना, थाना व जिला पिथौरागढ़ को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उप निरीक्षक मेघा शर्मा व कानि. जगदीश चन्द्र शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS