सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में जिले में पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया है। इसी क्रम में जिस क्रम में एसओजी प्रभारी सुरेश कम्बोज के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय पिथौरागढ़ से धारा- 498, 304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त नलिन पंत पुत्र स्व. कैलाश पंत, निवासी हाईड्रिल कॉलोनी, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जिसे हिमालयन व्यू रेस्टोरैन्ट पंगोट, जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में श्री कंबोज के साथ कानि. संदीप चन्द व जगदीश चन्द्र शामिल थे।
पिथौरागढ़ न्यूज: दहेज हत्या में सजायाफ्ता वारंटी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

