HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: खनूली गांव के तुषार ने दिखाई प्रतिभा, नौसेना में सब...

अल्मोड़ा न्यूज: खनूली गांव के तुषार ने दिखाई प्रतिभा, नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन, शुभकामनाओं की झड़ी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम खनूली निवासी तुषार पाण्डे पुत्र स्व. विपिन चन्द्र पाण्डे का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। होनहार तुषार ने इस सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तुषार की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों खुशी की लहर है और तुषार को बधाईयां व शुभकामनाओं की झड़ी लग गई है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. बाला दत्त पाण्डे के पौत्र तुषार के पिता का निधन हो चुका है और माता आंगनबाड़ी में कार्यरत है। तुषार ने हल्द्वानी में बुआ के पास रहकर पढ़ाई की। अपने मेहनत के बल पर आज नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होकर अपनी प्रतिभा दिखाई है। तुषार के इस चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधा पाण्डेय एवं जिला योजना सदस्य प्रकाश चन्द्र पाण्डे, बिपिन चन्द्र पाण्डे, हरीश चन्द्र पाण्डे, गिरीश चन्द्र पाण्डे, जगदीश चन्द्र पाण्डे, अतुल पाण्डे, संजय सागुंडी, हरीश उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, गणेश खुलवे, चन्दन कुमार, सांसद प्रतिनिधि जगदीश पाण्डे आदि कई लोगों ने तुषार पाण्डे को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments