HomeCrimeहरिद्वार ब्रेकिंग : लक्सर बसेड़ा गांव में बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली...

हरिद्वार ब्रेकिंग : लक्सर बसेड़ा गांव में बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली से उड़ाया, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। लक्सर के बसेड़ा गांव में बदमाशों ने दो युवकों को दिन दहाड़े गोली मार दी। इनमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे चिकित्सकों ने हरिद्वार के चिकित्सालय के लिऐरफर कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर ने मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अपनी अधीनस्थों के साथ हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया।

ब्रेकिंग न्यूज: ब्रिटेन में सामने आया कोरोना का नया रूप, पहले से ज्यादा घातक,कई देशों की हवाई सेवा बंद, भारत में आपात बैठक

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के बसेड़ा गांव में 27वर्षीय जैकी और 17 वर्षीय दीक्षित नामक नवयुवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोली के ताबड़तोड़ फायरिग कर दी।
इसके बाद जैकी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, इस पर आनन फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। लक्सर थाने की पुलिस का पूरा अमला गांव में तैनात किया गया है।

रामनगर ब्रेकिंग : कोविड-19 प्रमाणपत्र में भी घोटाला, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे 100 से अधिक युवकों के पास मिले फर्जी प्रमाण पत्र, सनसनी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments