HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू : टीम रक्तदाता ने लगाया रक्तदान शिविर, दर्जनों ने किया रक्तदान

मोटाहल्दू : टीम रक्तदाता ने लगाया रक्तदान शिविर, दर्जनों ने किया रक्तदान

मोटाहल्दू। टीम रक्तदाता ने क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। जिसमें दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा व विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे ने उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टीम रक्तदाता के संस्थापक पीयूष हरबोला व नीलेश नागिला ने बताया कि बालकिशन जोशी देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक मुखानी व व्यापर मण्डल मोटाहल्दू के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने रक्तदान करने में रुचि दिखाई, उन्होंने बताया कि वह वेबसाइट के जरिए भी और लोगों को रक्त उपलब्ध करा रहे है और लगातार क्षेत्र के युवा उनकी वेबसाइट से जुड़ रहे हैं दो महीने के अंदर टीम रक्तदाता में 80 से अधिक डोनर जुड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वही मुख्य अतिथि हरेंद्र बोरा का कहना है युवा रक्तदान करने के लिए खुश नजर आ रहे हैं, और इस प्रकार की पहल लगातार जारी रहनी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हिमांशु कबड़ाल, दिनेश चंद जोशी, संदीप पांडे, नवीन भट्ट, कमल दानु, कार्तिक पांडे, सूरज राय, अरविंद भट्ट, हेम गोस्वामी, जय पांडे, दीपक सिंह असवाल, सुरेंद्र गोस्वामी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments