HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस ने दस चौराहे पर अलाव जला कर भाजपा...

हल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस ने दस चौराहे पर अलाव जला कर भाजपा और नगर निगम का चिढ़ाया मुंह

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हल्द्वानी कांग्रेस ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाकर कड़कड़ाती ठंड से आम गरीब जनमानस को राहत देने के साथ नगर निगम का मुंह भी चिढ़ाया। कल शाम काठगोदाम नरीमन चौराहे से अलाव जलाने की शुरुआत हुयी। इसके उपरांत शीशमहल गोला रोड चौराहे, प्रेस क्लब के सामने रोडवेज चौराहा, केमू चौराहा, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, भोटिया मार्केट (पान्डे निवास) जेल रोड चौराहा, कलावती चौराहा, कुलियालपुरा चौराहा, तिकोनिया चौराहा, ताज चौराहा और वर्कशॉप लाइन में अलाव जलवाया गया।

सुमित हृदयेश ने बताया कि नगर निगम पूरी तरह से नाकाम निगम साबित हुआ है, जो काम निगम को करना चाहिए, जिसके लिए निगम होता है, वह काम आज कांग्रेस कर रही है। अलाव जलाने की आज शुरुआत हुयी है यह आगे भी जरूरत के हिसाब से जारी रहेगी। कांग्रेस हमेशा से जनसेवा के कार्य करतीे आयी है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश में फेल है। भाजपा सरकार और इसके नेतागण अपनी मस्ती में मस्त है, जनता के दुख दर्द से इनको कोई सरोकार है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अलाव जलवाने में प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, मोहन बिष्ट(पूर्व पार्षद), जगमोहन बगड़वाल, कन्नू परगाई, राजेन्द्र बिष्ट, राजीव जायसवाल, हेमन्त शर्मा, जीवन कार्की, रामू भारती, गोपाल भट्ट, नवीन कर्नाटक, रवि जोशी (पार्षद), हिमांशु जोशी, दिवेश तिवाड़ी, हिमांशु गांधी, सौरभ भट्ट, हरीश जोशी, आशु पंडालिया आदि ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments