पिथौरागढ़ न्यूज: “पुलिस ने लगाई गोष्ठियों की भरमार, अल्पसंख्यकों को समझाए उनके अधिकार”

0

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
प्रति वर्ष की भां​ति इस बार भी आज विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पिथौरागढ़ जनपद पुलिस ने जगह—जगह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आमंत्रित कर गोष्ठियां आयोजित की और उन्हें उनके अधिकारों एवं उनसे संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ और पुलिस उपाधीक्षक धारचूला ओम प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बलुवाकोट समेत जनपद के कोतवाली व थाना प्रभारियों द्वारा अपने—अपने थाने में गोष्ठियां आयोजित कराई। जिनमें संबंधित क्षेत्र में निवासरत अल्पसंख्यकों ने हिस्सा लिया। गोष्ठियों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बाबत विस्तृत जानकारी दी गई और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग एवं उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के सहयोग से उपलब्ध पुस्तकों का उन्हें वितरण किया गया। पुलिस ने गोष्ठियों में कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशा—निर्देशों की जानकारी दी और इनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS