HomeBreaking Newsहल्दूचौड़ ब्रेकिंग : देवरामपुर से अंदर जंगल में पेड़ से लटका मिला...

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : देवरामपुर से अंदर जंगल में पेड़ से लटका मिला वन दरोगा का शव, मोतीनगर का था रहने वाला

लालकुआं। वन विभाग में तैनात एक दरोगा का शव हल्दूचौड़ के देवरामपुर गोला से लगभग एक किलोमीटर अंदर बीट संख्या 10 गूज्जर छाले के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतार कर उसकी शिनाख्त के बाद पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त मोतीनगर निवासी वन विभाग के दरोगा किशोर सिंह धपोला के रूप में हुई बताई गई है। मिली जनकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल के काफी भीतर पेड़ से एक शव लटका हुआ है।

सूचना पर कोतवाल लालकुआं सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतार कर उसकी शिनाख्त व बाकी की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि दरोगा गश्त पर निकला था।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments