नालागढ। उपमंडल के अंतर्गत 12 दिसम्बर 2020 से सभी प्रकार के खेल आयोजनों पर प्रतिबंध हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 से सभी प्रकार के इंडोर तथा आउट डोर खेल आयोजनों पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि नालागढ़ प्रशासन द्वारा यह फैसला कोरोना वायरस से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म के खेल आयोजन को लेकर पूर्व में दी गई प्रशासनिक अनुमति को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, तथा इसके पश्चात कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था अगर किसी भी प्रकार का खेल आयोजन करती हैं तो उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे अपनी, समाज तथा देश की भलाई के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।
नालागढ न्यूज़: कोरोना के चलते सभी खेल आयोजनों पर प्रतिबंध, न करें किसी प्रकार का आयोजन: एसडीएम
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









