HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः अवैध चरस के मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

अल्मोड़ा न्यूजः अवैध चरस के मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पन्त ने चरस मामले के आरोपी घनश्याम सिंह थापा पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम सुन्दरखाल, थाना मुक्तेश्वर, तहसील धारी, जिला नैनीताल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी के खिलाफ धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला चल रहा है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने आरोपी की जमानत का घोर विरोध किया
मामले के मुताबिक गत 29 नवंबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोतियापाथर क्षेत्र में ग्राम गजार को जाने वाले पैदल मार्ग पर घनश्याम सिंह थापा पुत्र मोहन सिंह के पास कैरी बैग से एक किलो 118 ग्राम अवैध चरस मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में आरोपी ने जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से गुरुवार को न्यायालय में जमानत द्वितीय याचिका दाखिल की। दूसरी ओर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने आरोपी की जमानत का घोर विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि आरोपी द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध चरस का कारोबार किया जा रहा है। यदि आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह जमानत का दुरूपयोग कर सकता है और दुबारा ऐसा अपराध कारित कर सकता है। यह भी आशंका जताई कि आरोपी जमानत के बाद समय पर न्यायालय में पैरवी हेतु उपस्थित नहीं हो सकता है। इस पर न्यायालय द्वारा पत्रावली का अवलोकन कर आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments