HomeUttarakhandAlmoraकोरोना संकट काल में 17 हजार लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री, हिजामं...

कोरोना संकट काल में 17 हजार लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री, हिजामं करते आया है आंतरिक सुरक्षा का कार्य : कार्की

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच अल्मोड़ा जिले की बैठक में प्रांती संगठन मंत्री भगवान कार्की ने संगठन के सेवा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की जरूरत है। इस हेतु उन्होंने आर्थिक स्वावलम्बन पर विशेष जोर दिया।
भगवान कार्की ने कहा कि लोग स्व रोजगार के जरिये स्वयं को समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच के लगभग 500 कार्यकर्ता संपूर्ण प्रदेश में सेवा कार्य में लगे हुए हैं। अब तक लगभग 17 हजार लोगों तक कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई गई है। हिंदू जागरण मंच
आं​तरिक सुरक्षा का काम पहले से ही करता आया है। उन्होंने घटियाबगड से लीपू पास तक लगभग 75 किमी सड़क पूरी करने पर संतोष जाहिर किया। कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बीआरओ एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

अल्मोड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने जिले की टीम का विस्तार भी किया। जिसके तहत तरूण जोशी रानीखेत को विभाग संयोजक हिजामं, देवेंद्र सिंह बग्वालीपोखर को जिला उपाध्यक्ष तथा देवेंद्र प्रसाद दर्शन को जिला मंत्री नियुक्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अभय साह, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला महामंत्री पवन पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments