HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग: साइबर क्राइम रोकने के लिए जन जागरूकता बहुत आवश्यक: डीजीपी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग: साइबर क्राइम रोकने के लिए जन जागरूकता बहुत आवश्यक: डीजीपी अशोक कुमार

हल्द्वानी। डीजीपी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अशोक कुमार ने सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, इसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुये। उन्होंने कहा की प्रदेश में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदेश की पुलिस को हाइटेक बनाने पर जोर दिया जायेगा जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ हो। कुमाऊँ में महिला थाना खोलने के मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की महिला थाने की जरूरत नही है क्योंकि हर थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती है और महिला अपराधों से सख्ती से निपटा भी जा रहा है।
डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर क्राइम को आज की सबसे बडी और खतरनाक चुनौती बताते हुए कहा की पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती भी दिखा रही है और कई नाइजीरियन अपराधियो को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन साइबर क्राइम से निपटने के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments