HomeBreaking Newsउधमसिंह नगर ब्रेकिंग: पुलिस ने लाखों की चरस और स्मेक सहित 3...

उधमसिंह नगर ब्रेकिंग: पुलिस ने लाखों की चरस और स्मेक सहित 3 आरोपी पकड़े

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रूद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप कुंवर के निर्देशों पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में खटीमा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कोतवाली पुलिस ने चरस की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 500 ग्राम चरस के साथ ही 20 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपी इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खटीमा क्षेत्र के इस्लामनगर सिर गोटिया में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी अभियान चलाकर तीन आरोपी समीर उर्फ चांद, मोहम्मद तौफीक निवासी खटीमा और हरजिंदर उर्फ काकू निवासी पीलीभीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपीयो के कब्जे से 4.5 किलोग्राम चरस और 20 ग्राम स्मेक बरामद की है। पूंछतांछ में तस्करों ने बताया कि वो चरस बनबसा नेपाल से लेकर आये थे। बरामद चरस और इसमें की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखो रुपए बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments