HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : हजारों बेघर गायों को मिले आश्रय, हर गांव में...

अल्मोड़ा न्यूज : हजारों बेघर गायों को मिले आश्रय, हर गांव में स्थापित हो गौशाला ! गुरुकुल शोले ज्योली गौशाला की गायों को ठंड से बचाने हेतु दान करें कम्बल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गौ सेवा ट्रस्ट की आज एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में हजारों की संख्या में बेघर गायों को आश्रय प्रदान करने के लिए हर गांव में कम से कम एक गौशाला निर्माण हेतु शासन—प्रशासन व समाज के जागरूक जनों से आग्रह किया गया। साथ ही ज्योली में विगत 11 वर्षों से सं​चालित गौशाला में पल रही गायों को ठंड से बचाने के लिए नागरिकों से कम्बल दान करने का आग्रह किया गया।
वक्ताओं ने ज्योली में स्थापित गौशाला जिसमे गौशाला की चाहर—दिवारी करने पर बिशेष जोर दिया गया। साथ ही पशु चारे के प्रवन्धन पर भी चर्चा हुई। बैठक का लंचालन करते हुए गौशाला के संस्थापक सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने बताया कि गौशाला का संचालन विगत 11 वर्षों से निरन्तर हो रहा है। इस बीच इसके संचालन मे उतार चढ़ाव आते रहे पर गौ सेवकों का उत्साह कम नही हुआ। उन्होंने कहा कि हम हजारों की संख्या मे बेघर हो गई गायों को छत उपलब्ध नही करा सकते पर हमारा प्रयास है कि हर गांव मे कम से कम एक गौशाला अवश्य होनी चाहिये। चन्द्रमणी भट्ट ने सभी सहयोगी सदस्यों का परिचय देते हुए बताया कि गौशाला सिमित संसाधन होने के बाद भी सुन्दर ढंग से सबके सहयोग से चल रही है। डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर मे बृद्ध व गौ वंश का संरक्षण बहुत जरूरी है। ट्रस्ट को इस पर भी विचार करना चाहिये। गौ सेवा ट्रस्ट इन दोनों ही कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किन्ही सज्जन के पास पुराने कम्बल हों तो वे उन्हें गौशाला में दे सकते हैं, जिससे गायों को ठण्ड से बचाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन चन्द्र जोशी, संचालन सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूरन चन्द्र तिवारी ने ट्रस्ट के आय—व्यय का ब्यौरा लोगों के सामने रखा। सभा को अल्मोड़ा अर्वन बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिह बगड़वाल, बद्री प्रसाद अग्रवाल, सतीश तिवारी, पीएस बोरा, मोहन सिंह कुमैय्या, यशवंत परिहार, कमल कुमार गुप्ता, पीएस सत्याल, एमसी काण्डपाल, बसन्त बल्लभ पन्त, माया पन्त आदि ने सम्बोधित किया। अन्त में नगर के सभ्रांत समाजसेवी मोती लाल वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने इसे नगर की अपूर्णीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments