HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : डीएफओ ने किया गौला रेंज के इमली घाट खनिज...

लालकुआं न्यूज : डीएफओ ने किया गौला रेंज के इमली घाट खनिज निकासी गेट का औचक निरीक्षण, प्रातः छह बजे की छापेमारी

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के नवनियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने गौला नदी की इमली घाट खनिज निकासी गेट में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग व वन निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गौला नदी के इमलीघाट गेट पर शुक्रवार की प्रातः छह बजे अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार डॉली रेंज की टीम के साथ इमलीघाट गेट पर पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने गेट की व्यवस्थाओं वह गौला नदी के भीतर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वन निगम में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ड्यूटी करें। उन्होंने कहा वन क्षेत्र व गौला नदी में अवैध गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तराई पूर्वी वन विभाग में तैनाती के बाद डीएफओ संदीप कुमार पहली बार गौला नदी में निरीक्षण को पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति या वन कर्मी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी के दौरान उनके साथ डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी और तमाम कर्मचारी उपस्थित थे। इधर डीएफओ द्वारा की गई औचक छापेमारी से वन कर्मचारियों के साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगो मे हड़कंप मचा है।

मोटाहल्दू न्यूज : प्रदर्शन कर रहे खनन कारोबारियों ने सौंपा पटवारी को ज्ञापन, निगम के अधिकारियों का इंतजार

चोरगलिया न्यूज : जिला परिषद के टोल टैक्स नाके पर गोली चलाकर एक को घायल करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments