HomeBreaking Newsचोरगलिया न्यूज : जिला परिषद के टोल टैक्स नाके पर गोली चलाकर...

चोरगलिया न्यूज : जिला परिषद के टोल टैक्स नाके पर गोली चलाकर एक को घायल करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। जिला परिषद के टोल टैक्स नाके एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चोरगलिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने सितारगंज के शक्तिफार्म निवासी युवक जीतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विदित रहे कि एक दिसंबर को दिनदहाड़े चोगलिया में जिला पंचायत के टोल टैक्स नाके बाद एक कार चालक से विवाद के बाद कुछ युवकों ने उस पर गोली चला दी थी। गनीमत रही कि गोली उसकी बाजू को छूते हुए निकल गई और उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत के टोल टैक्स नाके के कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
मोटाहल्दू न्यूज : गौला खनन गेट पर धरना जारी, तहसीलदार मौके पर पहुंची, प्रदर्शनकारी डीएएलएम से वार्ता पर अड़े
https://creativenewsexpress.com/striking-continues-at-gaula-mining-gate-tehsildar-reached-the-spot/

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments