उत्तराखंड में एक और भूकंप : आज पिथौरागढ़ में हिली धरती, 2.6 रही तीव्रता, कोई नुकसान नहीं

0
उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार डोली धरती
सांकेतिक फोटो

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। समाचार एजेंसी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया। मंगलवार को सुबह व देहरादून व हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की थी और कहा था कि हिमालय पर्वत शृंखला में सिलसिलेवार भूकंपों के साथ बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में इससे भारी तबाही मच सकती है। हालांकि ये भूकंप कब आएंगे इसका अनुमान फिलहाल नहीं लगाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 100 साल में इनके आने की आशंका है।
उत्तर भारत में बीते छह महीनों में कई हल्के भूकंप आए हैं जो हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS