HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: केएन जोशी स्मृति अनुवाद लेखन पुरस्कार ​कुमाऊंनी रचनाकार त्रिलोक सिंह...

अल्मोड़ा न्यूज: केएन जोशी स्मृति अनुवाद लेखन पुरस्कार ​कुमाऊंनी रचनाकार त्रिलोक सिंह सतवाल के नाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कुमाउनी भाषा और साहित्य के उन्नयन के लिए प्रयासरत ‘कुमाउनी भाषा, साहित्य और संस्कृति अभियान समिति कसारदेवी अल्मोड़ा ने केएन जोशी स्मृति अनुवाद लेखन पुरस्कार—2020’ की घोषणा कर दी गई है। संस्था के सचिव एवं कुमाऊंनी मासिक पत्रिका पहरू के संपादक डॉ. हयात​ सिंह रावत ने बताया कि यह पुरस्कार कुमाऊंनी भाषा में अनुवाद लेखन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष यह पुरस्कार कुमाऊंनी रचनाकार अल्मोड़ा, ढौरा गांव निवासी त्रिलोक सिंह सतवाल को उनकी अनुवादित कृति गीतांजलि के लिए प्रदान किया जाएगा। मालूम हो कि गीतांजली बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत कालजयी काव्य कृति है। इसी कृति का कुमाऊंनी में भावनुवाद श्री सतवाल ने किया है। इस पुरस्कार के चयन के लिए गठित समिति ने सर्वसम्मति से समिति यह चयन किया है। संस्थान सचिव ने साहित्यिक मोहन जोशी (गरुड़) के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की कि इस पुरस्कार के लिए उनके द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। श्री सतवल को दिसंबर 2020 में आयोजित कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया जाएगा। डा. हयात सिंह रावत ने बताया कि श्री ​सतवाल की एक पुस्तक ‘फूलदेई गीतिका’ भी प्रकाशित हुई है। इसके अलावा कुमाऊंनी में कविता, लेख, अनुवाद इत्यादि रचनाएं प्रकाशित होते रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments