HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नेपाल से चोरी छिपे भारत में लाए जा रहे...

ब्रेकिंग न्यूज : नेपाल से चोरी छिपे भारत में लाए जा रहे तीन लाख के अखरोट बरामद, एक तस्कर दबोचा, दूसरा फरार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। झनकईया में पुलिस और एसएसबी की टीम ने तस्करी कर लाये जा रहे लाखों रुपये के अखरोट बरामद किए हैं। टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। बरामद माल को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। यह अखरोट 33 कट्टों में भरकर नेपाल से भारत में लाए जा रहे थे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह झनकईया पुलिस एवं एसएसबी की टीम के संयुक्त अभियान के तहत नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे लाखों के अखरोट बरामद किए। टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अखरोट 33 कट्टेे कुल 8 कुंतल 25 किलो बरामद किये। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई जा रही है।मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा फरार हो गया। बरामद माल को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments