HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: हवालबाग में संविधान और संविधान दिवस से रूबरू हुए बच्चे,...

अल्मोड़ा न्यूज: हवालबाग में संविधान और संविधान दिवस से रूबरू हुए बच्चे, विद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में छात्र—छात्राओं को संविधान और संविधान दिवस का महत्व समझने का मौका मिला। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने उन्हें संविधान संबंधित जानकारियों से रूबरू कराया। दरअसल आज कोविड-19 के दिशा—निर्देशों का पालन करते विद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
सर्वप्रथम मोती प्रसाद साहू द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत पांडे ने संविधान दिवस का महत्व समझाया। विद्यालय में आयोजित एक विचार गोष्ठी में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्र—छात्राओं को बताया कि 26 नवंबर 1949 के दिन संविधान को अंगीकृत किया गया। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष 26 नवंबर 2015 से प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का वक्त लगा था। शिक्षक प्रमोद पांडेय ने प्रस्तावना की विस्तृत व्याख्या की। विद्यालय के कुछ छात्र—छात्राओं ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तारा दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, कमलेश जोशी, सुमन पाठक, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, गीतांजलि नयाल आदि कई लोग शामिल हुए थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments