HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बुद्धपार्क में यूनियनों व संगठनों ने किया प्रदर्शन, विरोधी जारी

हल्द्वानी : बुद्धपार्क में यूनियनों व संगठनों ने किया प्रदर्शन, विरोधी जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। बुद्धपार्क में प्रदर्शन के साथ हुई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के उत्तराखंड राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि, “26-27 नवंबर को पूरे देश के मजदूर किसानों ने अपने देशव्यापी हड़ताल और आंदोलन के माध्यम से लगातार मजदूर-किसान विरोधी कानून पारित कर रही मोदी सरकार की विदाई का बिगुल बजा दिया है।” उन्होंने कहा कि, “आज संविधान दिवस के मौके पर मजदूर वर्ग ने देश के संविधान पर हो रहे हमलों से संविधान और संविधान प्रदत्त अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि जिस तरह अंग्रेजों के कंपनी राज के खिलाफ संघर्ष चलाते हुए उसे खत्म किया उसी तरह इस नए कंपनी राज के खिलाफ जिसमें मजदूरों-किसानों को कॉरपोरेट की गुलामी की ओर धकेला जा रहा है इसके खिलाफ मजदूर आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।”

आल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के प्रांतीय महामंत्री कॉमरेड के.के.बोरा ने कहा कि, “मोदी सरकार द्वारा सरकारी फैक्ट्रियों, निगमों, विशालकाय संस्थाओं को बेचा जा रहा है और दूसरी तरफ मजदूरों के हितैषी 44 लेबर कानून ख़त्म कर दिए गये है। ये सब लुटेरे क्रोनी कारपोरेट पूंजीवाद को पनपाने के लिए किया जा रहा है। इसके चलते सभी कामगारों चाहे वो वाइट कॉलर जॉब के प्रोफेशनल हों या मध्यवर्गीय निम्नवर्गीय मजदूर हों,सब को बंधुवा मजदूरी की ओर धकेला जा रहा है। मोदी सरकार ने बड़े संघर्षों से प्राप्त मजदूरों को मिलने वाले प्रोटेक्शन को ख़त्म कर भयावह बेरोजगारी को बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर मजदूरों के लिए बने श्रम कानूनों को खत्म कर मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को मजदूरों को आम की गुठली की तरह चूसने और फेंक देने के लिये दबंग छूट दे दी है।इसलिए मजदूरों को गुलाम बनाने की व्यवस्था के खिलाफ ये हड़ताल लगातार संघर्ष का ऐलान है।”

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि, “मजदूरों की हड़ताल को किसानों का समर्थन और किसानों के आंदोलन को मजदूरों का सक्रिय समर्थन आज की मोदी सरकार के खिलाफ वक्त की जरूरत है। मजदूरों किसानों के खिलाफ नीतियां बनाना मोदी सरकार को भारी पड़ेगा।”

क्रालोस के अध्यक्ष पी.पी.आर्य ने कहा कि,”मजदूर ही देश का भाग्य बदलने की कूवत रखते हैं देश मजदूर वर्ग के नेतृत्व में ही बराबरी के सपने को पूरा कर सकता है। इसलिए मजदूरों की हड़ताल का ऐतिहासिक महत्व है।”

आज की हड़ताल में ऐक्टू, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, संसेरा श्रमिक यूनियन, भाकपा (माले), क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, सीटू से जुड़ी राज्य पथ परिवहन यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासभा, पछास, ओरिएंटल बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड, बीमा कर्मचारी संघ, जायडस वैलनेस मजदूर यूनियन, पंजाब बेवल्स मजदूर यूनियन, पोस्टल यूनियन, ऐपवा, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र आदि ने हड़ताल व समर्थन में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से राजा बहुगुणा, के.के. बोरा, आनंद सिंह नेगी, पी पी आर्य, बहादुर सिंह जंगी, राजेन्द्र कुमार वालिया, डॉ कैलाश पाण्डेय, कुशाल सिंह रावत, अमित सिंह, टी आर पांडे, रिंकी जोशी, नीता, रीना बाला, आनंद बल्लभ जोशी, चंद्रशेखर लोहनी, प्रीति रावत, गीता, सरोज रावत, रंजना, बच्ची सिंह बिष्ट, रजनी, विमला खत्री, लीला परिहार, ममता, सरिता साहू, हरीश भंडारी, मोहन मटियाली, उमेश, ललित मटियाली, दीपक काण्डपाल, जोगेन्दर लाल, धन सिंह, शेखर, सुनील, उमेश, प्रकाश, मनोज आर्य, नवजोत सिंह परिहार, प्रकाश कपकोटी, ललित जोशी, विपिन कुमार, संकरन सिंह सामंत, आदि बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

क्या आप जानतें है आपके PAN Card पर लिखे नंबर में छिपी होती हैं कई रोचक जानकारियां

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments