HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड के इन क्षेत्रों में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज से फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। चार से पांच जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नवंबर महीने में अभी तक प्रदेश में अधिकांश जगह सूखी ठंड पड़ रही है। हालांकि दीपावली के बाद एक-दो दिन केदारनाथ, बदरीनाथ की तरह अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। जबकि बाकी इलाकों में बारिश हुई। मगर इसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 22 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम में बदलाव की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 23 और 25 नवंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों में बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

24 नवंबर को चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 26 नवंबर के बाद भी अगले दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन के आसार कम हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों व अन्य जिलों में भी ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। इससे दोपहर में मौसम में ठंडक भी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments