कुलपति प्रो. भंडारी की अगुवाई में स्वच्छता की मिसाल बना एसएसजे विश्वविद्यालय, निरंतर गति पकड़ रहा ‘Green Campus Clean Campus’ अभियान

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एनएस भंडारी की अगुवाई में चल रहा क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। आज रविवार को भी कुलपति के अलावा तमाम शिक्षक, कर्मचारी व छात्र—छात्राएं इस अभियान का हिस्सा बने।
उल्लेखनीय है प्रो. एनएस भंडारी ने कुलपति का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त से ही सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। जिसके सार्थक नतीजे भी इन दिनों देखने में आ रहे हैं। विभागों, सचिवालय परिसर, छात्रावास परिसर इन दिनों सफाई अभियान का असर देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को एनएसएस के स्वंयसेवक सेवियों के साथ ही गरगूंठ भनार के ग्रामीणों द्वारा भी न्यू गर्ल्स छात्रावास व शिवमंदिर परिसर में सफाई कर प्लास्टिक व कचरे का उन्मूलन किया गया। अभियान के दौरान कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन व परिवेश से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश से सकारात्मकता उत्पन्न होती है, जो निश्चित रूप से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। कुलपति प्रो भंडारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा, बेहतर चिंतन की पहली सीढ़ी स्वच्छता ही है। स्वच्छ वातावरण व परिवेश से ही बेहतर गुणोत्तर शिक्षा प्राप्त होती है। इसलिए स्वच्छ परिसर होना अति आवश्यक है ताकि, छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व समाज में सकारात्मकता उत्पन्न हो सकें। अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि इस अभिया न के माध्यम से समाज व छात्रों में इस सकारात्मक आंदोलन को प्रारम्भ किया जा रहा है जो निश्चित रूप से भविष्य में शिक्षा जगत व समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने ऐसे सकारात्मक आंदोलनों के हिस्सा बनने का आह्वाहन समाज से किया। कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी ने कहा कि क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान निश्चित रूप से समाज व छात्रों हेतु लाभान्वित सिद्ध होगी। स्वच्छ्ता अभियान में कुलपति प्रो एन एस भंडारी, कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. देवकी सिरौला, विनीत कांडपाल, विजय जोशी, प्रकाश धामी, नन्दन सिंह, ललित सिंह, ऋतु राज, सत्या प्रेमी, उर्मिला, कविता खनी, सोनू सिंह, माया आर्या, भैबव गायत्री, भावना कांडपाल, भावना पांडेय, विनिता, तारा सिंह, हिमांशु वर्ती आदि शामिल हुए।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें