HomeBreaking Newsड्रग्स रैकेट : कामेडियन भारती सिंह व पति हर्ष को मेडिकल के...

ड्रग्स रैकेट : कामेडियन भारती सिंह व पति हर्ष को मेडिकल के लिए ले जाया गया, आज होगी दोनों की कोर्ट में पेशी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर कामेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल के लिए ले जाया गया है। यहां से उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जाएगा।
एनसीबी के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया पर सिर्फ ड्रग्स लेने के चार्जेज लगे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की पेशी आज दोपहर तक किला कोर्ट में होगी। इस जोड़ी के साथ दो ड्रग पेडलर्स भी हैं। उन दोनों को भी कोर्ट में पेश किया जायेगा।


ड्रग्स मामले में कॉमेड‍ियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाच‍िया की गिरफ्तारी से उनके प्रशंसक सकते में हैं। एनसीबी ने शन‍िवार को मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी। जिसके बाद दोनों को एनसीबी ने समन किया था। पूछताछ के बाद शन‍िवार को भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि हर्ष को आज सुबह को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments