HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: नवनियुक्त जिलामंत्री विनीत बिष्ट का भव्य स्वागत, आतिशबाजी व मिष्ठान...

अल्मोड़ा न्यूज: नवनियुक्त जिलामंत्री विनीत बिष्ट का भव्य स्वागत, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर यहां चौघानपाटा में पार्टी के नवनियुक्त जिलामंत्री विनीत बिष्ट का स्वागत किया। इस मौके पर विनीत बिष्ट का माल्यार्पण करते हुए आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया गया।
इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि विनीत बिष्ट पूर्व में छात्रसंघ पदाधिकारी रह चुके हैं और भाजयुमो व भाजपा में कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को अब उनका जिलामंत्री के रूप में लाभ मिलेगा। वहीं विनीत बिष्ट ने कहा कि वे अपने दायित्वों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद आगरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद अमित साह मोनू, अभय साह, हवालबाग मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, विद्या बिष्ट, रेखा आर्या, मीना भैसोड़ा, लोकेश कालाकोटी, दीपक उप्रेती आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments