HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग कोरोना : उत्तराखंड 70 हजारी हुआ कोरोना, आज मिले 512 नए...

ब्रेकिंग कोरोना : उत्तराखंड 70 हजारी हुआ कोरोना, आज मिले 512 नए मामले, पांच ने तोड़ा दम, देखें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTS

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग की आज का कोरोना अपडेट प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में 512 नए केसों की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश कोरोना 70 हजारी हो गया है। आज प्रदेश में कोरोना का कुल मामले 70205 हो गए। इसके उल्टे प्रदेश में अभी तक 64939 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी प्रदेश में 4052 एक्टिव मरीज अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं। राज्य में अभी तक 1138 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की हो चुकी है मृत्यु हो चुकी हैं। आज पांच कोरोना संक्रमितों ने प्राण त्यागे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आज देहरादून में 204, चमोली में 45, नैनीताल में 43, हरिद्वार में 39, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 27, टिहरी में 23, यूएसनगर में 22, रुद्रप्रयाग में 20, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 14, चंपावत में 12 और उत्तरकाशी में 12 नए केस सामने आए।

आज सुशीला तिवारी कालेज हल्द्वानी में एक, मेडिकल कालेज देहरादून में एक, एम्स ऋषिकेश में एक, श्रीनगर बेस चिकित्सालय में एक और मेडिसिटी चिकित्सालय रुद्रपुर में एक मरीज ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments