HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग: दीवाली के बाद चढ़ने लगा कोरोना का बुखार, 429 नए...

कोरोना ब्रेकिंग: दीवाली के बाद चढ़ने लगा कोरोना का बुखार, 429 नए मामले आए सामने

ADVERTISEMENTS

देहरादून। दीपावली का खुमार अभी पूरी तरह से उतरा भी नहीं था कि कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। आज 429 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 440 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में अभी भी 4165 लोग अपना उपचार करवा रहे हैं। कोरोना से आज प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आज अल्मोड़ा में 22, बागेश्वर में 14, चमोली में 17, चंपावत में आठ, देहरादून में 142, हरिद्वार में 18, नैनीताल में 52, पौड़ी में 23, पिथौरागढ़ में 35, रुद्रप्रयाग में 36, टिहरी गढ़वाल में 12, यूएस नगर में 19 और उत्तरकाशी में 31 नए मामले सामने आए हैं।

आज हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में 69 वर्ष के एक बुजुर्ग, एम्स में 28 वर्षीय युवती और बेस हास्पिटल श्रीनगर में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments