HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: दो वाहन चालक गिरफ्तार, तीन वाहन सीज, 61 चालकों से...

अल्मोड़ा न्यूज: दो वाहन चालक गिरफ्तार, तीन वाहन सीज, 61 चालकों से वसूला जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गई और 39,700 रूपये जुर्माना वसूला गया।
इनके अलावा थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने चेकिंग के दौरान सूमो गोल्ड वाहन संख्या यूके-01 TA-1563 के चालक दीपक सिंह नेगी पुत्र पान सिंह निवासी ककराई, पोस्ट भैसड़गांव तथा दन्या थानाध्यक्ष एप्लाई नंबर की स्कूटी के चालक राजेन्द्र सिंह खीमाल पुत्र लाल सिंह, निवासी बजेठी, जीआईसी रोड पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। उक्त दोनों चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर​ लिया और वाहन सीज कर ​लिये। इंटरसेप्टर प्रभारी द्वारा दन्या क्षेत्र में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-06 एक्स-8148 के चालक सुरेंद्र पुत्र बहादुर सिंह, निवासी कपाली, बसोली अल्मोड़ा द्वारा बिना कागजात वाहन चलाने पर वाहन को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments