जयपुर। राजस्थान में कोरोना के 45 और केस सामने आए हैं। दोपहर 2 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर में 4, जोधपुर में 22, बीएसएफ के 12, अजमेर में 5, पाली में एक और सिरोहीर में एक मरीजों की पुष्टि हुई है। अब मरीजों की कुल संख्या 3400 हो गई है। इसमें 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
उधर, कोरोना के कारण बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो चुकी है। पैरामिलिट्री फोर्स में कोरोना संक्रमण के कारण मौत का यह पहला मामला है।