बागेश्वर न्यूज : भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव, आप के साथ जनता : बसंत कुमार

0

बागेश्वर। हाल ही बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के हुए बसंत कुमार ने आज बागेश्वर में अपनी पहली पत्रकारवार्ता बुलाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आने वाले चुनाव में भ्रष्टाचार, शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने क हा कि यह मुद्दे 20 साल के उत्तराखंड में आज भी शास्वत हैं जैसे राज्य निर्माण से पूर्व थे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारें यहां बारी बारी से आती रही है लेकिन आम आदमी की समस्याओं का समाधान होने के बजाए उसकी दिक्कतें और बढ़ी हैं। पहाड़ों से पहले भी चारपाइयों या कुर्सियों पर बिठा कर मरीजों को चिकित्सालय पहुंचाया जाता था वे आज भी वह तस्वीर नहीं बदली है। इसी तरह सरकारी विद्यालयों की हालत में आज भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अध्यापक पहाड़ पर जाने को तैयार नहीं है। ठीक इसी तरह चिकित्सक पहाड़ पर तैनाती के बजाए नौकरी छोड़ना बेहतर समझते हैं।

बागेश्वर : अब कपकोट के महरूड़ी गांव में सामने आया गलघोंटू का मामला, चार साल की बच्ची पहुंची जिला चिकित्सालय

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों के सामने तीसरा विकल्प खड़ा करने का प्रयास कर रही है। जिसे जनता का समर्थन भी मिल रहा है। हम प्रदेश में इमानदार सरकार का वायदा लेकर जनता के बीच जाएंगे।

काम की खबर : कल ही निपटा लें काम, परसों लगभग पूरे हल्द्वानी में नहीं आएगी लाइट

ADVERTISEMENTS