HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : नये—नये पार्किंग स्थलों की बजाए सार्वजनिक यातायात को दें...

अल्मोड़ा न्यूज : नये—नये पार्किंग स्थलों की बजाए सार्वजनिक यातायात को दें बढ़ावा ! सड़क पर पैदल व साइकिल यात्रियों को भी मिले उनका हक, अमन की वेबिनार में उठा बड़ा मुद्दा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

लगातार नए—नए पार्किंग स्थलों का निर्माण किसी समस्या का समाधान नही है। जरूरत है कि सार्वजनिक यातायात को बढ़ावा दिया जाये। अहम बात यह है कि सड़क पर पहला हक राहगीरों का होना चाहिए। नीति निर्धारकों को यह भी सोचना होगा कि भारी ट्रेफिक के बीच पैदल यात्री कहां चलेगा और साइकिल यात्री कहां से होकर गुजरेगा ? नगर क्षेत्र से जुड़े यह अहम मुद्दे अमन संस्था की ओर से आयोजित वेबिनार में उठे।
वेब चर्चा में लोगों ने कहा कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में सड़कों में फुटपाथ, स्कूलों ओर व्यस्त स्थानों पर राहगीरों के लिए जेब्रा क्रासिंग बनाने की सख्त जरूरत है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में यातायात का बढ़ता बोझ राहगीरों के अधिकारों में आड़े आ रहा है। उन्होंने कहा कि नए पार्किंग बनाने के साथ ही हम यदि अतिक्रमण को लेकर सजग रहे तो काफी हद तक पैदल चलने वालो के लिए सु​रक्षित पथ बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि पालिका स्तर से वह लगातार सरकार द्वारा बनाई गई सड़क सुरक्षा समिति के सम्मुख यह बात उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पीडब्लूडी को भी संयुक्त रूप से इस संबंध मे सोचना होगा। पुणे से राष्ट्रीय सतर पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले समनेट के सुजीत पटवर्द्धन ने कहा कि लगातार पार्किग बनाना भी इसका हल नहीं है। सार्वजनिक यातायात को जरूर बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि पुणे जैसे शहर में भी प्रतिदिन 700 से 800 वाहन पंजीकृत होते हैं। ऐसी स्थिति में घर में गैराज या सीमित पार्किग इस समस्या का हल नहीं है। इसके लिए विशेष नीति नीतिनिर्धारकों की ओर से बनाई जानी चाहिए। बेविनार में पुलिस विभाग की ओर से एसएसपी के प्रतिनिधि यातायात ​निरीक्षक जीएस हरड़िया शामिल हुए। उन्होंने भी कहा कि विभाग लगातार अपने संशाधनों से नियमों के तहत यातायात नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते आ रहा है। वेबिनार में अमन के संयोजक रघु तिवारी ने कहा कि पैदल यात्रियों के अधिकारों का संरक्षण सरकार के एजेंडे मेे होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समनेट के साथ किए गए लगे अध्ययन, जन जागरुकता और कार्यशालाओं के बाद कई जरूरी कदम उठाने की जरूरत सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमें सार्वजनिक यातायात की ओर बढ़ना चाहिए, क्योंकि नीजि वाहन कभी भी सार्वजनिक यातायात की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जहां सार्वजनिक वाहन बंद हुए उसने आवागमन की समस्या को विकराल कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमे सोचना होगा कि साइकिल कहां चलेगी, राहगीर कहां चलेगा यह हमे सोचना होगा। अमन से नीलिमा भट्ट ने भी कहा कि अल्मोड़ा में सिटी बस, जेब्रा क्रासिंग और फुटपाथ के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ ही वह पिछले एक साल से इस मुद्दे को समाज और प्रशासन के सम्मुख रख रहे हैं। सामाजिक कार्यकता विनीत बिष्ट ने कहा कि चर्चा के साथ ही जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लता पांडे ने सड़क सुरक्षा परिषद बनाने की मांग उठाई। साथ ही स्कूलों और अस्पतालों के समीप जेब्रा क्रासिंग बनाने की मांग की कहा कि इस अस्तव्यस्ता का सबसे अधिक परेशानी राहगीर ही भुगतता है। वेबिनार में सामाजिक कार्यकर्ता लता पाडे, विनीत बिष्ट, विनय किरौला,संजय पांडे,कल्याण मनकोटी,दीपक मेहता, गिरीश गोस्वामी, दयाकृष्ण कांडपाल, दन्या से ​गोविंद गोपाल, आशीवार्द गोस्वामी,डा. ललित जोशी, कल्याण मनकोटी, पत्रकार किशन जोशी,मनोज सिंह पंवार,प्रमोद जोशी सहित अनेक लोगों ने आॅन लाइन जुड़ कर अपने विचार रखे। इन वक्ताओं ने एलआरसाह सड़क में सड़क की स्थिति पर भी खुल कर अपनी बात रखी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments