HomeCrimeकिच्छा न्यूज़ : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

किच्छा न्यूज़ : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कोतवाली पुलिस की टीम ने किच्छा आजाद नगर मार्ग पर अवैध तमंचे के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक हेमचंद हरड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम आजाद नगर मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के निकट संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम पता दिला उर्फ दिनेश उर्फ दिलजले पुत्र विजेंदर सिंह, निवासी वार्ड 11, सुनहेरी, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।

किच्छा : भगवानपुर क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध खनन का कारोबार, प्रशासन मौन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments