HomeCNE Specialकोरोना के साइड इफेक्ट : अधिक समय तक सिंगल रहेंगे युवा, आखिर...

कोरोना के साइड इफेक्ट : अधिक समय तक सिंगल रहेंगे युवा, आखिर क्यों पढ़िए यह रिपोर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। लंबे वक्त में कोरोना वायरस के प्रभाव को समझने के लिए अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने करीब 90 स्टडी का विश्लेषण किया है। विश्लेषण के बाद एक्सपर्ट्स ने रिसर्च पेपर प्रकाशित किया है और चेतावनी दी है कि किस तरह से कोरोना वायरस समाज को बदल देगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महामारी की वजह से युवाओं को अधिक वक्त तक सिंगल रहना होगा।
रामनगर ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के मौलेखाल निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने रोक दी एक घंटे तक रामनगर की सांस, क्या हुआ पढ़िए खबर…
न्यूज पोर्टल आजतक ने यह खबर दी है। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि जन्म दर घट जाएगी, लोग अधिक वक्त तक सिंगल रहेंगे और महिलाएं खुद को अधिक सेक्शुअलाइज करेंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग कोरोना संक्रमित नहीं होते हैं, उनकी जिंदगी भी कोरोना की वजह से बदलेगी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि महामारी की वजह से प्लान किए गए प्रेग्नेंसी में कमी आएगी। लोग शादी और बच्चे पैदा करने में देरी करेंगे। इसकी वजह से कुछ देशों की आबादी कम हो सकती है।
नालागढ़ ब्रेकिंग : शहर में अब खुलेगी सिटी चौकी, पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका को भेजा पत्र
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बर्थ रेट कम होने की वजह से समाज और इकोनॉमी पर भी असर पड़ेगा। नौकरी की संभावनाएं और बुजुर्गों की देखभाल के लिए संसाधन कम होंगे। लॉकडाउन की वजह से घरों में अधिक काम करने पड़ते हैं और इससे जेंडर इनइक्विलिटी भी बढ़ेगी।
क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की साइकोलॉजिस्ट और रिसर्च की लेखिका मार्टी हेजलटन कहती हैं कि समाज पर कोरोना का असर लंबे वक्त तक रहेगा और महामारी जितना अधिक वक्त तक रहेगी, असर और बड़ा होता जाएगा। बता दें कि दुनिया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.2 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments