कोरोना ब्रेकिंग : स्वास्थ्य विभाग से लुका छिपी खेल रहा कोरोना, 505 नए केस आए सामने, 14 की गई जान, देखें आपके जिले का हाल

0

देहरादून। लगता है उत्तराखंड के साथ कोरोना लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। कभी स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर भारी दिखाई पड़ता है तो कभी कोरोना स्वास्थ्य विभाग को पटखनी देता दिखाई पड़ता है। कल प्रदेश भर में 241 मौतों का राहत भरा आंकड़ा सामने आने के बाद आज पाए गए संक्रमितों की संख्या में एकदम से उछाल आया है। आज कुल 505 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। जबकि आज कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 14 रही। आज 770 लोगों को कोरोना से लंग जीतने के बाद घर भेजा गया और अब प्रदेश में 5364 लोग चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

काम की खबर : अब घर बैठे पहचानें सीजनल फ्लू और कोरोना के सामान्य अंतर
आज सबसे ज्यादा 140 मामले राजधानी देहरादून में सामने आए। इसके बाद उधमसिंह नगर में 52, नैनीताल में 49,पौड़ी में 47, चमोली में 39, हरिद्वार में 37, उत्तरकाशी में 30, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 25, अल्मोड़ा में 24, टिहरी में बीस, बागेश्वर और चंपावत में 8—8 मामले सामने आए।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

आज प्रदेश में 14 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। आज एम्स ऋषिकेश में 4, हिमालयन हास्पिटल जौक्ली ग्रांट में 2, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में 3,चमोली में एक और एसटीएच हल्द्वानी में चार कोरोना संक्रमितों की जान गई।

ADVERTISEMENTS