HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अतिक्रमण के नाम पर शहीद स्मारक—धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने...

अल्मोड़ा : अतिक्रमण के नाम पर शहीद स्मारक—धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया रोष, कल फूंकेंगे त्रिवेंद्र सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कांंग्रेस ने ऋषिकेश में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सवाल खड़े हुए करते हुए कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड कर राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान करने के साथ ही आन्दोनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है। जिसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कल 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है। पाण्डे ने कहा कि इसी क्रम में अल्मोडा़ के कांंग्रेसजनों द्वारा कल गुरूवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने अल्मोडा़ के कांंग्रेसजनों, जिला एवं नगर कांंग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, महिला कांंग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं से उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments