रामनगर ब्रेकिंग : कनाडा से पुलिस को आया ई मेल और यहां रुक गई युवक की शादी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

0
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी। कनाडा में रहने वाली एक महिला ने ऐन वक्त पर वहां से एसएसपी को मेल भेजकर अपने पति की दूसरी शादी करने की तैयारी पर पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस थाने बुलाया और फिलहाल शादी रुकवा दी। दरअसल एसएसपी सुनील कुमार मीणा को कनाडा में दो वर्षों से रहने वाली एक महिला ने मेल भेजकर बताया कि रामनगर के खत्याड़ी निवासी एक युवक इन दिनों शादी की तैयारी में जुटा है, वह स्वयं उसकी पहली पत्नी है और अभी तक उसका पति से तलाक नहीं हुआ है। उसने बताया है कि दिल्ली में काम करते हुए दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो उन्होंने दिल्ली में ही आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था।


ADVERTISEMENTS

आम आदमी पार्टी के नेताओं से नजदीकियां बढ़ा रहीं हरक की मुश्किलें, कर्मकार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष पद गया, आप के कार्यक्रम में बंटी थी बोर्ड की साइकिलें

जिसका प्रमाणपत्र उसके पास है। इस बीच कंपनी ने उसका कुछ समयावधि के लिए उसका ट्रांसफर कनाडा कर दिया। जहां वह दो साल से रह रही है। अब उसे खबर मिली है उसका पति अब दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

एसएसपी ने इस मेल पर कार्रवाई के लिए रामनगर कोतवाली को निर्देश दिए। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने युवक को कोतवाली में बुलाया और उससे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे फिलहाल शादी रुकवाने के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल शादी को रुकवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS