HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : नाबालिग बेटी को ले गया पड़ोसी लड़का, मेरी मदद...

किच्छा ब्रेकिंग : नाबालिग बेटी को ले गया पड़ोसी लड़का, मेरी मदद करो साब!

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कोतवाली अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम निवासी पीड़ित ग्रामीण ने पड़ोसी युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में आजाद नगर चौकी अंतर्गत ग्राम निवासी पीड़ित ने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 5 की छात्रा है, जिसे ग्राम कुरैया, तहसील रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर निवासी आरोपी सादिक पुत्र नूर मोहम्मद अपने परिवार तथा दोस्तों की मदद से बहला-फुसलाकर ले गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

गुजरात में नाबालिग लड़की के साथ पहले किया रेप, फिर काट दिया सिर

पीड़ित पिता ने कहा कि आरोपी सादिक का उनके घर में आना जाना था परंतु सादिक की गलत हरकतों व गतिविधियों के चलते पीड़ित ने उसे अपने घर में आने से मना कर दिया था, जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए लापता नाबालिक बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments