सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। आज जनपद में 27 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं। खास बात यह है कि काफी दिनों बाद देहरादून से जारी स्वास्थ्य बुलिटिन व जनपद से मिले आंकड़े एक समान हैं। इससे पूर्व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग—अलग संख्या दर्शाये जाने से आम जनता सवाल उठा रही थी। अल्मोड़ा में 19 कोरोना पॉजिटिव सरकारी लैब तथा 8 केस प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में आये हैं। आज मिले कोरोना संक्रमितों में चौखुटिया से 03, स्याल्दे 02, ताड़ीखेत, द्वाराहाट और ताकुला से 1-1 केस हैं। इसके अलावा 19 केस ब्लॉक हवालबाग ब्लॉक के हैं। जिनमे 9 अल्मोड़ा लोकल के हैं। जो नृसिंहबाड़ी, दुगालखोला, मॉल रोड व पाण्डेखोला आदि स्थानों से हैं। आज शनिवार तक कोरोना का आंकड़ा यहां 1804 पहुंच चुका है।
ADVERTISEMENTS




