HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: सड़कें बनकर डामरीकरण तक हुआ, मगर किसान को नहीं मिला...

अल्मोड़ा न्यूज: सड़कें बनकर डामरीकरण तक हुआ, मगर किसान को नहीं मिला भूमि का मुआवजा, कुंजवाल ने गंभीर मामला बताया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जागेश्वर के विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने सालों बाद ​भी लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना खंड से निर्मित सड़कों के लिए अधिकृत जमीन का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं दिए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी सरकारी अधिकारियों ने ग्रामीणों को भूमि का मुआवजा देने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि ग्रामीण वर्तमान में ग्रामीण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
श्री कुंजवाल ने कहा कि जब किसी भी सड़क की शासन से स्वीकृति मिलती है, उसी स्वीकृति में मुआवजे की धनराशि भी स्वीकृत होकर विभागों को प्राप्त हो जाती है। मगर इसके बावजूद अब तक कई ग्रामीणों को यह मुआवजा नहीं मिला, जबकि सड़कें कटने के बाद उनमें डामरीकरण भी हो चुका है। कई सड़कों में तो दूसरी बार भी डामरीकरण हो चुका है। ऐसे में जमीन कटा चुके गरीब किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनकी तरफ अधिकारियों व सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना बेहद गंभीर है। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा की सड़कों के लिए अधिकृत भूमि का मुआवजा संबंधित किसानों को अविलंब करने की मांग संबंधित विभागों और सरकार से की है। श्री कुंजवाल ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा की दो दर्जन सड़कों के नाम गिनाते हुए कहा कि इनमें किसानों की जमीन को काट दी, मगर मुआवजा आज तक लंबित है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments