कोरोना का प्रकोप यहां जारी है। जहां कल 12 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, वहीं आज यह संख्या 15 है। जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिवों में नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन व नृसिंहबाड़ी से एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक द्वाराहाट से 07, ताड़ीखेत से 03, स्याल्दे 01 कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा 4 हवालबाग ब्लॉक से हैं। जिनमें कफड़खान, पुलिस लाइन और नर्सिंगबाड़ी से शामिल हैं। जनपद में आज की तारीख तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1718 पहुंच चुका है। स्वस्थ हुए लोगों की भी अच्छी तादात है और वर्तमान में सिफ 90 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं।
प्रदेश की रिपोर्ट देखने को नीचे दिए लिंक को क्लिक कीजिए —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।