कोरोना ब्रेकिंग : पांचवें दिन पांच सौ से नीचे रहा संक्रमितों का आंकड़ा, आज 14 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, देखें अपने जिलों का हाल

0

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ से नीचे रहा। लेकिन मरने वालों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा ही रही। आज पूरे प्रदेश में 429 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 827 लोग कोरोना पर पार पाकर घरों को लौटे। अब प्रदेश में 6145 लोग कोरोना संक्रमित बचे हैं। आज सूबे में 14 कोरोना संक्र​मितों ने अलग अलग चिकित्सालयों में दम भी तोड़ा।


ADVERTISEMENTS


आज देहरादून में सबसे ज्यादा 157,हरिद्वार में 55, नैनीताल में 42, यूएस नगर में 40,पिथौरागढ़ में 24, पौड़ी और चंपावत में 22—22, अल्मोड़ा में 17,उत्तरकाशी में 14, रुद्रप्रयाग व चमोली में 12—12, बागेश्वर में नौ और टिहरी में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें


इसके आलावा आज प्रदेश में 14 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई, इनमें हिमालयन हास्पिटल में 6, महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून में 6 और मेडिसिटी हास्पिटल रुद्रपुर में दो लोगों ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS