HomeBreaking Newsओरेंज जोन में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा व आटो रिक्शा : डा. नीरज...

ओरेंज जोन में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा व आटो रिक्शा : डा. नीरज खैरवाल

नैनीताल। शासन द्वारा सार्वजनिक परिवहन के संचालन के लिए आयुक्त कुमाऊं को अधिगृहित किया है। जिसके क्रम में आयुक्त कुमाऊ मण्डल डा. नीरज खैरवाल ने सार्वजनिक परिवहन के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किये है। जारी आदेश में डा. खैरवाल ने कहा है कि जनपद नैनीताल व चम्पावत की तहसील टनकपुर के मैदानी क्षेत्र होने की दृष्टि से समस्त प्रकार के सार्वजनिक परिवहन जिसमें ई-रिक्शा, आटो रिक्शा आदि भी सम्मलित है पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेंगे। जनपद नैनीताल के ओरेंज श्रेणी में होने के दृष्टिगत समस्त प्रकार के सार्वजनिक परिवहन जिसमें ई-रिक्शा, आटो रिक्शा भी सम्मलित है पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

डा. खैरवाल ने आदेश मे स्पष्ट किया है कि जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ तथा चम्पावत के पर्वतीय भाग में भारत सरकार के दिशा-निर्देश के क्रम में अनुमन्य सार्वजनिक परिवहनों में सामाजिक दूरी के सिद्वान्तों का अनुशरण करते हुये क्षमता की केवल 50 प्रतिशत सवारी अनुमन्य होंगी तथा फेसमास्क पहने जाने व सेनेटाइज किये जाने के दिशा-निर्देशो का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments