HomeInternationalकैनेडा में चुनावी शंखनाद : गूंज रहा भारत जिंदाबाद ! BC Green...

कैनेडा में चुनावी शंखनाद : गूंज रहा भारत जिंदाबाद ! BC Green party की Pro-indian candidate Neema Manral को मिल रहा भारी जनसमर्थन

ADVERTISEMENTS

कैनेडा में कोरोना वायरस के चलते एन.डी.पी. की सरकार ने जहां चुनाव की घोषणा कर दी है, वहीं राजनैतिक सरगर्मियां भी चरम पर हैं। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बार मुकाबला बहुत टक्कर का होने जा रहा है। चर्चा है कि यहां भारत विरोधी विचारधारा से सीधी टक्कर लेने के लिए BC Green party ने MLA प्रत्याशी के लिए इस बार Neema Manral को चुनावी समर में उतारा है, जो NDP के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
बता दें कि बीसी ग्रीन्स का सीधा मुकाबला NDP पार्टी के Ravi Kahlon से है। रवि British Columbia के Forests, Lands, Natural Resources Operations and Rural Development के Parliamentary सेक्रेटरी हैं। साथ ही एक कुशल हॉकी खिलाड़ी भी हैं। वहीं नीमा मनराल फ्रेंड्स ऑफ कनाडा-इंडिया की सचिव और प्रवक्ता तथा रेडियो ब्रोडकास्टर भी हैं। आपको बता दें कि जहां कैनेडा में भारतीय मूल के ही कुछ राजनेता व तथाकथित बुद्धिजीवी लंबे समय से एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा चलाए हुए हैं, जिनकी रैलियों व सभाओं में भारत के खिलाफ विष वमन किया जाता है, ऐसे ताकतवर लोगों से नीमा मनराल सीधा मुकाबला कर रही हैं। कनाडा में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘वंदेमातरम’ के जयघोषों के साथ नीमा मनराल ने अगस्त में कनाडा में भारत के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक कार रैली आयोजित करने में बड़ा योगदान दिया था। इस कार्यक्रम में, कैनेडियन और भारतीय झंडे लहराते हुए 200 से अधिक मोटर वाहनों ने वैंकूवर आर्ट गैलरी तक यात्रा निकाली थी। यह इस क्षेत्र में पहली “तिरंगा यात्रा” थी, जिसे फाइनेंशियल एक्सप्रेस अखबार ने “भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की पहल” के रूप में वर्णित किया है। हालांकि नीमा मनराल का मुख्य चुनावी मुद्दा नार्थ डेल्टा का विकास है और यहां की मूलभूत समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता की सूची में शामिल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments