HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : मिठाई में वैधता तिथि अंकित करने का आदेश जबरिया...

अल्मोड़ा न्यूज : मिठाई में वैधता तिथि अंकित करने का आदेश जबरिया कार्रवाई करार, अल्मोड़ा—रानीखेत व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में संयुक्त विरोध का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिठाई की वैधता तिथि को लेकर नगर व्यापार मंडल की रानीखेत मंडल के साथ आयोजित सामूहिक बैठक में सरकारी आदेश को मिष्ठान विक्रेताओं के हितों के विपरीत बताते हुए लघु व्यापारियों के शोषण—उत्पीड़न की जबरिया थोपी गई कार्रवाई करार दिया गया।
यहां एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने ऐसा आदेश जारी करने से पूर्व न तो मिठाई विक्रेताओं से कोई राय ली और ना ही किसी किस्म की छूट ही प्रदान की है। बैठक में तय हुआ कि दोनों नगरों के व्यापार मंडल संयुक्त रूप से व्यापारी हित की लड़ाई लड़ेंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि कोविड-19 में जहां एक तरफ व्यापारी का व्यापार और आर्थिक स्थिति बिल्कुल ही कमजोर हो गई है, वहीं सरकार द्वारा नए—नए नियम निकालकर बेवजह छोटे व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। मिठाई व्यापारियों के तो प्रतिष्ठान लगभग 5 महीने तक बंद ही रहे, कुछ को तो अपना रोजगार बदल देने को मजबूर होना पड़ा। यही हाल रेस्टोरेंट व अन्य व्यापार का है। ऐसे में सरकार मदद न करके नए—नए नियम थोप रही है। उन्होंने सीधे कहा कि वह किसी भी थोपे गए नियम का विरोध करेंगे। बैठक में अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, रानीखेत व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवत बिष्ट, सचिव अल्मोड़ा मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष रानीखेत दीपक अग्रवाल, व्यापारी पवन साह, भगवान लटवाल, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments