HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : 13 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र...

अल्मोड़ा न्यूज : 13 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लो से

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

लगातार चल रही अनलॉक की प्रक्रिया के बीच जनपद में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। आज यहां कुल 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें जहां सिर्फ 02 ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं तथा 11 नगर क्षेत्र से हैं। संक्रमण की चपेट में आये लोग राजपुरा, आवास विकास कालोनी, जौहरी बाजार, चीनाखान, रानीधारा आदि मोहल्लों के बताए जा रहे हैं। अलबत्ता आज नगर क्षेत्र से अधिक केस मिलना चिंताजनक है। जिससे यह प्रतीत होता है कि समय बीतने के साथ ही लोग अब कोरोना संक्रमण के फैलाव के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं, जो उचित नही है। हालांकि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापक जन जागरूकता की कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। यहां यह बता दें कि प्रशासनिक रिकार्ड में अब ​एक्टिव केस सिर्फ 82 दर्ज हैं। जहां अब ​तक संक्रमण की चपेट में आये लोगों की संख्या 1683 है, वहीं 1596 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments