HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : बोले मिठाई विक्रेता, हितों के विपरीत और भ्रामक है...

अल्मोड़ा न्यूज : बोले मिठाई विक्रेता, हितों के विपरीत और भ्रामक है सरकार का नया फरमान, नगर व्यापार मंडल ने दी विरोध की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक नगर व्यापार मंडल ने मिठाई विक्रेताओं के साथ बैठक करके उनकी मौजूदा समस्याओं पर विचार—मंथन किया और भावी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर सर्वसम्मति से मिठाई के डिब्बों पर निर्माण तिथि व वैधता लिखे जाने के आदेश को मिष्ठान विक्रेताओं के हितों के विपरीत और भ्रामक बताया गया। शासन से इस नियम को तत्काल वापस लिये जाने की मांग भी गई है।
उल्लेखनीय है नगर व जिला व्यापार मंडल ने गत दिवस मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करके नगर के मिष्ठान विक्रेताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। आज एक स्थानीय होटल में तय कार्यक्रम के तहत बैठक का भी आयोजन हुआ। जिसमें नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा मिठाई विक्रेताओं ने शिरकत की। बैठक में मुख्य रूप से मिठाई मे निर्माण तिथि एवं वैधता तिथि अंकित किए जाने संबंधित नए नियम पर चर्चा हुई। सभी मिठाई विक्रेताओं द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा कहा गया की इस नियम की आड़ में सरकार एवं प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जहां एक तरफ कोरोना की मार मिठाई विक्रेता पहले से ही झेल रहे हैं। उसके ऊपर यह नियम मिठाई विक्रेताओं की कमर तोड़ने वाला नियम है। इस नियम का कोई भी मानक विक्रेताओं को स्पष्ट नहीं है। जिससे उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारी यह मांग करते हैं की इस नियम को वापस लिया जाए, वरना इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह तथा संचालन महासचिव मयंक बिष्ट द्वारा किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, उपसचिव अमन नज्जौन, मनीष जोशी, मिठाई विक्रेता हिमांशु कांडपाल, निखिल शाह, मदन सिंह डांगी, अनिल भट्ट, दीपक तिवारी, अभिषेक शाह, लीलाधर जोशी, शेखर जोशी, राजेश अग्रवाल, अरुण रौतेला, संजू बिष्ट, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments