देहरादून। राज्य में आज 400 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संकमण का कुल आंकड़ा 53359 पहुंच गया है। राज्य में आज कोरोना संक्रमण से 14 लोगों ने दम भी तोडा। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 702 हो गई है।
ADVERTISEMENTS
आज विभिन्न अस्पतालों से 904 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। अब तक 44535 लोग कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 7849 है। हरिद्वार में आज सबसे अधिक संक्रमण रहा, जो 76 रहा। दून में आज 70 मरीज मिले, चमोली में 64, नैनीताल में 58 और ऊधमसिंह नगर में32 नये मरीज मिले। अल्मोड़ा में 6ठे दिन भी 0 आंकडा ही दिखाया गया।