HomeUttarakhandAlmoraस्मार्ट गर्ल कार्यशाला, चतुर्थ दिवस : समाज के समुचित विकास के लिए...

स्मार्ट गर्ल कार्यशाला, चतुर्थ दिवस : समाज के समुचित विकास के लिए लैंगिग विभेदता की खाई को पाटना जरूरी : प्रो मनराल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा शास्त्र विभाग के सानिध्य में छह दिवसीय ‘स्मार्ट गर्ल’ ऑनलाइन कार्यशाला जारी है। इसकी मुख्य थीम ‘लैंगिक समानता’ है। आज चतुर्थ दिवस छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गये।
कार्यशाला में विभागाध्यक्ष प्रो. विजयरानी ढ़ौंढियाल ने कहा कि समाज का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदला जाना जरूरी है। वे घर से बाहर निकलें तो वहां भी सुरक्षात्मक वातावरण का सृजन होना चाहिए। तभी लैंगिक असमानता व भेदभाव समाप्त हो सकता है।
डॉ. देवेंद्र सिंह चम्याल ने बताया कि जिस समाज में लैंगिक समानता होती है उस समाज में अवश्य ही विकास रूपी इमारत बनायी जा सकती है। समानता एक सुंदर, सुरक्षित व विकसित समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार कानून के जरिए लैंकिग समानता लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमें हमें अपनी विचारों में भी सामानता लानी होगी तभी यह सफल हो पायेगा।
छात्रों ने कहा कि सरकार द्वारा जो कानूनों का प्रावधान किया गया है उसका दुरूपयोग नही होना चाहिए। चूंकि ऐसी घटनाएं कई बार देखने को मिलती हैं। साथ ही ट्रांसजेंडर को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए।
कार्यशाला में शिक्षाशास्त्री प्रो. भीमा मनराल ने कहा कि समाज के समुचित विकास के लिए लैंगिग विभेदता की खाई को पाटना जरूरी है अथवा विकास की कल्पना करना निरर्थक है।
इससे पूर्व विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिजवाना सिद्दकी ने ‘नारी’ शीर्षक पर स्व रचित कविता का पाठ किया। छात्राओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव सभी के समक्ष प्रस्तुत किये। कार्यशाला संयोजिका डॉ. रितु जैन ने उन्हें आत्म सुरक्षा के गुर सिखाये। डॉ. संगीता पवार ने भी विचार रखे। विभागध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं के संकोची व्यवहार को बदलने में कारगर हो रही है। छात्राएं घर रहते हुए भी वास्तविक ज्ञानार्जन कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments