किच्छा ब्रेकिंग : डीएम के निर्देश पर नींद से जागा स्वास्थ्य महकमा, छापेमारी के बाद तीन क्लीनिक और एक पैथोलॉजी लैब सीज

0

किच्छा । जिलाधिकारी निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागता नजर आ रहा है। नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक तथा पैथोलॉजी लैब पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही की। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विवेक प्रकाश तथा एसीएमओ हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के तमाम क्षेत्रों में औचक छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित 3 क्लीनिक सहित एक पैथोलॉजी लैब को सीज कर दिया, जबकि एक अस्पताल संचालक को कार्यवाही के लिए आवेदन किए जाने की पुष्टि होने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया । डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के हल्द्वानी मार्ग ग्राम बनडिया स्थित डॉ इकबाल अहमद क्लीनिक तथा डॉ त्रिमल कुमार के क्लीनिक पर औचक छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने पाया कि क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं था जिसके चलते प्रशासन की टीम ने दोनों क्लीनिक को सीज कर दिया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई बस्ती , वार्ड 7 स्थित एक क्लीनिक को भी तमाम खामियां पाए जाने के चलते सील कर दिया। नगर में चल रहे अवैध पैथोलॉजी लैब की शिकायत पर टीम ने वार्ड 6 , नई बस्ती स्थित सेंटर पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान लैब पर कोई भी प्रशिक्षण तथा डिग्री प्राप्त कर्मचारी उपस्थित नहीं था , बावजूद इसके लैब संचालक द्वारा ब्लड जांच के लिए मरीज का रक्त सैंपल लिया जा रहा था। पैथोलॉजी लैब पर लाइसेंस सहित अन्य खामियां पाए जाने के चलते प्रशासन की टीम ने पैथोलॉजी लैब को भी तुरंत सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से झोलाछाप चिकित्सकों तथा अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसीएमओ हरेंद्र मलिक के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब नगर स्थित आयुष्मान अस्पताल पहुंची तो संचालक डॉ भूपेंद्र आर्य ने बताया कि उनके द्वारा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया गया है , जांच करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया ।


ADVERTISEMENTS

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

ADVERTISEMENTS